31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार...

महाराष्ट्र: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार की मौत, एक मजदूर गंभीर!

भूमिगत पानी की टंकी में घुसे थे, जहां दम घुटने से चार की मौत हो गई। पांचवां मजदूर जीवित है और उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google News Follow
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक निर्माणाधीन इमारत की पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब 11:30 बजे उस समय हुई जब मजदूर इमारत की पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। दम घुटने से वहां मौजूद पांच मजदूर बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान हसीपाल शेख (19), राजा शेख (20), जियाउल्ला शेख (36) और इमांडू शेख (38) के रूप में हुई है। वहीं पुरहान शेख (31) की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मजदूरों को पानी की टंकी से बाहर निकाला। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा नागपाड़ा के डिमटीमकर रोड पर स्थित गुड लक मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास बिस्मिल्लाह स्पेस नामक निर्माणाधीन इमारत में हुआ। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने मजदूरों को इलाज के लिए जेजे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच पांच मजदूर मस्तान तालाब के पास, डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग की भूमिगत पानी की टंकी में घुसे थे, जहां दम घुटने से चार की मौत हो गई। पांचवां मजदूर जीवित है और उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टंकी में जहरीली गैस के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन इस मामले की गहन जांच कर रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: बच्चों में फेंटेनाइल दवा खाने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी, 44.6% मामले जानलेवा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें