28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ !

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ !

Google News Follow

एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आयी है। घटना मुक्ताई नगर के कोथली गांव में तीर्थयात्रा के दौरान घटी। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने इस मामले में मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। मंत्री रक्षा खडसे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें परेशान करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मंत्री जानकारी देते हुए कहा, यह घटना 28 फरवरी की है, जब महाशिवरात्रि के अवसर पर कोथली गांव में संत मुक्ताई की पदयात्रा आयोजित की जाती है। मेरी बेटी ने कहा कि वह यात्रा पर जा रही थी। मैं गुजरात दौरे पर होने के कारण मुझे शिकायत करने में देरी हुई, जबकि सुरक्षा रक्षकों ने उसी दिन शिकायत की थी।

तीर्थयात्रा में भाग लेने के बाद कुछ गुंडों ने उनका पीछा किया और जबरन उनके झूले में बैठे। हमारे सुरक्षा गार्ड हमारी बेटियों को उस पालने से निकालकर दूसरे झूले में बैठाया। हालाँकि, गुंडों ने फिर वही किया और उसी झूले पर बैठ गए।

जब सुरक्षा गार्ड ने देखा कि युवक अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, तो उसने फोन छीन लिया और पाया कि वह किसी और को वीडियो कॉल कर रहा था। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्डों के साथ धक्का-मुक्की की और लड़कियों से छेड़छाड़ की। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की है और उन्होंने कारवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना सुरंग हादसा: ​लोगों​ के बचने की उम्मीद जगी, 8 में से चार की लोकेशन का पता!

तेलंगाना: रमजान के कारण कांग्रेस सरकार ने बदला प्री-फाइनल परीक्षाओं का समय, भाजपा नेताओं ने की आलोचना!

ख्रीस्ती प्रचारक पास्टर बजिंदर सिंग पर यौन उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अनिकेत, सचिन, पीयूष मोरे, सोहम कोली, अनुज पाटिल और किरण माली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें