28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामापसंद आया इसलिए काटकर खा गया पत्नी का नाक; बापन शेख पर...

पसंद आया इसलिए काटकर खा गया पत्नी का नाक; बापन शेख पर केस दर्ज !

बापन ने अचानक उस पर हमला कर दिया, उसका नाक काट लिया!

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां बापन शेख नामक एक व्यक्ति ने सो रही अपनी पत्नी मधू खातून का नाक काटकर उसे निगल लिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मधू खातून ने बताया कि उसका पति बापन शेख अक्सर उसके नाक की तारीफ करता था और कहता था कि उसे उसका नाक बेहद पसंद है। 2 मई की रात जब मधू सो रही थी, तब बापन ने अचानक उस पर हमला कर दिया, उसका नाक काट लिया और नाक का मांस निगल गया। जब दर्द के कारण मधू की नींद खुली, तो पति ने उसके हाथ पर भी काट लिया।

घटना के अगले दिन यानी 3 मई को मधू ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि बापन शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहा है। दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं और उनकी एक 8 साल की बेटी भी है। मधू का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसकी खूबसूरती की बात करते हुए चेहरा खराब करने की धमकी देता था, यहां तक कि उसने एक बार उसके चेहरे पर एसिड फेंकने की बात भी कही थी।

रणाघाट के पुलिस अधीक्षक आशीष मिज्या ने पुष्टि की है कि मामले की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

वुलर झील तक पहुँचा पहलगाम हमले का असर: पर्यटन पड़ा ठप, शिकारा के रोजी रोटी पर संकट !

येमेन का होदेइदाह बंदरगाह धुंआ-धुआं, इजरायल ने लिया तेल-अवीव मिसाइल हमले का बदला !

द्रौपदी मुर्मू रचेंगी इतिहास, सबरीमला मंदिर जाने वाली महामहिम राष्ट्रपति!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें