यूपी:कई जिलों में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, बनारस में युवक ने बदला धर्म

यूपी:कई जिलों में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, बनारस में युवक ने बदला धर्म

file photo

मुजफ्फरनगर।धर्म परिवर्तन को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कड़ी में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से लाई गई युवती का धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला को कस्टडी में ले  लिया है। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।  इसके परिजनों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने धर्म परिवर्तन कराया है इससे पूर्व भी दो ऐसे ही महिलाओं के धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर चुका है। इस घटना के बाद कई संगठनों रोष जताया है और युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, श्यामपुरी पंजाबी कॉलोनी निवासी युनुस का पुत्र मोनू उर्फ वसीम दो दिन पूर्व सभासद अनीता के पास अपनी पत्नी अंजुम खान का मूल निवास बनवाने के लिए पत्र लिखवाने के लिए गया। सभासद ने अपने पति मोनू मंगवानी को पत्र के बारे में जानकारी दी तो उसे संदेह हुआ। मोनू ने युनुस के दूसरे लड़के सोनू से युवती का आधार कार्ड मांगा तो उसने आनाकानी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युनुस के घर से एक युवती को कस्टडी में लिया तो मामले का खुलासा हुआ। बताया कि वसीम झांसी व आसपास के जिले के क्षेत्र में कपड़ों की फेरी करता था। इसी दौरान उसकी वसीम की हमीरपुर की युवती से दोस्ती हो गई। पिछले महीने वसीम ने उसको फोन कर दिल्ली बुला लिया। उसके बाद उसने धर्म परिवर्तन के बिना घर में न रखने की बात कही। वसीम ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। करीब एक महीने से वसीम के घर में युवती रह रही थी। हिन्दू संगठन के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश में नई आबादी में उसके दोस्त के घर से भी हमीरपुर निवासी एक युवती को बरामद किया। जिसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया था।

बनारस: प्रेमिका को पाने के लिए युवक ने कबूला इस्लाम
उत्तर प्रदेश के बनारस में भी अमौली गांव के एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कर एक युवती से निकाह करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने किसी के दबाव में धर्म परिवर्तन नहीं किया है बल्कि वह खुद अपनी प्रेमिका को पाने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया है।एसपी ग्रामीण ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया है कि युवती से शादी के लिए युवक ने अपनी मर्जी से इस्लाम स्वीकार किया था। वह अपनी पत्नी व बच्ची के साथ शहर में रह रहा है। उसने अपने बारे में गांव व परिजनों को सच्चाई नहीं बताई है।वह एक तरह से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। उसने बताया कि किसी ने उससे जोर-जबरदस्ती से धर्म परिवर्तन के लिए नहीं कहा था। धर्म परिवर्तन से संबंधित कागजात पर युवक की फोटो वायरल होने के बाद चौबेपुर थानाध्यक्ष अमित के गांव पहुंचे। उसकी मां, भाभी व भाई मिला। परिजनों ने धर्म परिवर्तन की सूचना को गलत बताया। फिर थानाध्यक्ष ने अमित से भी बात की। शुरू में वह इसे अफवाह बताता रहा था।अमौली के ग्राम प्रधान के पति सोरू यादव ने भी इसे अफवाह बताया। युवक ने एमबीए किया और शहर के एक अस्पताल में मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहा है।

 

Exit mobile version