29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियासलमान खान बयान पर विवाद, रविंद्र पुरी बोले धार्मिक मामलों में प्रतिक्रिया...

सलमान खान बयान पर विवाद, रविंद्र पुरी बोले धार्मिक मामलों में प्रतिक्रिया न दें!

महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिस्तरीय पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी बातें शोभा नहीं देती।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर दिए बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।

उन्होंने अपने हालिया बयान में सलमान खान को बांग्लादेश और पाकिस्तान का सपोर्टर बताते हुए देशद्रोही कहा और कठोर सजा देने की मांग भी की।

​महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिस्तरीय पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी बातें शोभा नहीं देती।

महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने कहा, “मंत्रिस्तरीय पद पर आसीन व्यक्ति को किसी नागरिक के खिलाफ ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। अगर सलमान खान पर भारत की न्यायालय के अंतर्गत कोई केस दर्ज है, तो उसका फैसला न्यायालय करेगा और अभिनेता की मां हिंदू हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। वे धार्मिक मामलों पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उधर प्रधानमंत्री सलमान खान को बुलाकर सम्मान दे रहे हैं। ये दोहरे मापदंड हैं और समाज में भ्रम पैदा करने की स्थिति है।”

दरअसल, ठाकुर रघुराज सिंह ने सलमान को लेकर कहा था कि उनके मन में पाकिस्तान को लेकर प्रेम है और ऐसे लोग जो देश में रहकर पाकिस्तान से प्रेम करते हैं, उन्हें पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। अभिनेता हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों का समर्थन करते हैं। हालांकि, आलोचनाओं के बाद मंत्री अपने बयान से पलटते दिखे।

उन्होंने कहा कि उनका बयान सलमान खान के लिए नहीं, बल्कि शाहरुख खान के लिए था। अपने बयान पर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि सलमान खान बहुत अच्छे अभिनेता हैं, मैंने गलती से उनका नाम ले लिया। यह बात शाहरुख खान के लिए थी, जो भारत से कमाकर पाकिस्तान के लिए प्रेम दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।

जब-जब पाकिस्तान में किसी तरह की परेशानी आती है, तो शाहरुख खान सबसे पहले मदद के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने पाकिस्तान को 265 करोड़ रुपए दिए थे।

इस बयान पर राजनीति भी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के नेता कुछ भी बोलते हैं। उस मंत्री को पता चल गया होगा कि उसकी कुर्सी जाने वाली है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।​ 

यह भी पढ़ें-

बीएमसी​ चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, मुकाबला हुआ और दिलचस्प​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें