बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बाइक सवार पांच बदमाशों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। घायल भाजपा नेता की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को आये दिन धमकी दी जा रही थी।
बारादरी रोहली टोला निवासी शारिक भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष है। शारिक की पत्नी फिजा ने बताया कि आये दिन शारिक को धमकी मिलती रहती है। उनकी ओर से कई बार वरिष्ठ पुलिस अधकारियों से शिकायत की जा चुकी है। रविवार शाम को शारिक उनकी व अपनी मां शहनाज की गौटिया से दवा लेकर आये थे। जिसके बाद मां और पत्नी के कहने पर शारिक दोनों को दरगाह की जियारत कराने स्कूटी से बुखार शाह मियां के दरगाह ले गये थे। जहां पर शहनाज और फिजा दरगाह के अंदर चली गईं। शारिक बाहर थे और इसी दौरान अचानक एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली उनके दाहिने हाथ को छूते हुये निकल गई। वहीं शारिक जमीन पर गिर गये। जिसके बाद आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिजा के मुताबिक पांच आरोपी दो बाइक पर सवार थे। आरोपियों में मदीना शाह निवासी काशिफ व उसके भाई नदीम को फिजा ने पहचाना है। जिनके खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शारिक और मुख्यमंत्री को मारने की धमकी भी दे हैं।
बरेली में बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



