29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामामनसे नेता जावेद शेख का बेटा नशे में धुत कार से भिड़ा,...

मनसे नेता जावेद शेख का बेटा नशे में धुत कार से भिड़ा, राजश्री मोरे से की गाली-गलौज!

आरोपी खुलेआम पुलिस को चुनौती देता हुआ वीडियो में दिख रहा

Google News Follow

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे रहील शेख पर रविवार (6 जुलाई)रात मुंबई के अंधेरी इलाके में अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी राजश्री मोरे की कार को नशे की हालत में टक्कर मारने और फिर उन्हें गाली देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रहील को अर्धनग्न हालत में राजश्री को गालियां और धमकियां देते हुए देखा जा सकता है।

जो कभी राखी सावंत की करीबी मानी जाती थीं और अब आलोचक बन चुकी हैं उस राजश्री मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया। वीडियो में आरोपी रहील साफ तौर पर कहते सुना जा सकता है: “भ***द पैसे घे”, साथ ही वह पुलिस को चुनौती देते हुए कहता है, “जा पोलिसांनां सांग, मी जावेद शेखचा मुलगा आहे, मग बघ काय होतं”।

वीडियो में आरोपी न केवल राजश्री पर चिल्लाता है, बल्कि पुलिस से भी उलझता दिखाई देता है। इस पर राजश्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी FIR की कॉपी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

MNS कार्यकर्ताओं की ओर से मिल रही धमकियां:

राजश्री मोरे ने दावा किया कि यह हमला केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं था, बल्कि पिछले कुछ दिनों में मराठी भाषा थोपने के मुद्दे पर दिए गए उनके बयानों के कारण MNS कार्यकर्ता उन्हें निशाना बना रहे हैं।

हाल ही में एक वीडियो में राजश्री ने कहा था कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों पर मराठी थोपने की बजाय स्थानीय मराठी लोगों को मेहनत करना सिखाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर प्रवासी मुंबई छोड़ दें तो स्थानीय मराठी लोगों की हालत और खराब हो जाएगी। इस विवादास्पद बयान के बाद MNS के वर्सोवा यूनिट ने उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

राजश्री ने बाद में विवाद बढ़ने पर सार्वजनिक माफ़ी मांगते हुए विवादित वीडियो हटा लिया था। लेकिन इसके बावजूद, उनका दावा है कि उन्हें अब भी राजनीतिक धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई पुलिस ने घटना के आधार पर रहील जावेद शेख के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था और उसके खिलाफ NDPS और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। यह घटना राज्य में राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था के सवालों को फिर से उठाती है, खासकर जब आरोपी खुलेआम पुलिस को चुनौती देता हुआ वीडियो में दिख रहा है। इस मामले को लेकर MNS की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:

एलन से ख़फ़ा ट्रंप ने उड़ाया मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ का मज़ाक!

मानसून का कहर से हिमाचल में अब तक 78 की मौत

Mumbai: 2 करोड़ की कोकेन और अवैध दस्तावेजों के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें