30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामायुएई से भारत लाया गया महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी!

युएई से भारत लाया गया महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी!

सीबीआई और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Google News Follow

महिलाओं के कथित यौन शोषण के मामलों में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वांछित एक व्यक्ति को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस भारत लाया गया (डिपोर्ट किया गया)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के समन्वय से उसे भारत लाने की कार्रवाई पूरी की।

महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। आरोपी ने धोखाधड़ी से महिला से 18 लाख रुपये भी हासिल किए। इस मामले में सक्षम अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने इसी तरह शादी का झांसा देकर 13 अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया था। उसने इन महिलाओं से पैसे ऐंठे और उनके साथ अंतरंग पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। इसके बाद आरोपी विदेश फरार हो गया था।

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई के नई दिल्ली स्थित इंटरपोल प्रभाग ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी करवाया था। इसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और यूएई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएई सरकार ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी। महाराष्ट्र पुलिस की एस्कॉर्ट टीम यूएई पहुंची, जहां आरोपी मोहम्मद माजिन को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर 20 नवंबर को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची।

सीबीआई भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में काम करती है और भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भारतपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग का समन्वय करती है। सीबीआई के मुताबिक, वर्ष 2019 से अब तक 300 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल के माध्यम से भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें वर्ष 2026 में अब तक 74 भगोड़े शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

सोने के भाव में जोरदार गिरावट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें