27 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमक्राईमनामाफतेहपुर में चार बच्चों की मां को पति ने दिया तलाक,घर से...

फतेहपुर में चार बच्चों की मां को पति ने दिया तलाक,घर से निकाला

सास और साले से की मारपीट,गंभीर रूप से हुए घायल

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चार बच्चों की मां को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब इस मामले में महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब थाने केस दर्ज कराने पहुंची तो वहां केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लेकिन दस दिन बाद भी न केस दर्ज किया गया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।

इसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत की। पीड़ित महिला ने एसपी को बताया कि चार दिन पहले ही उसके पति ने पड़ोस के युवक के साथ उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए ऐसा किया। फिर उसके पति ने युवक को फर्जी छेड़छाड़ मामले में फंसकर उसे दो लाख रूपये उगाही की।

पीड़ित महिला ने जब इस संबंध में अपने मायके वालों को जानकारी तो उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी कुछ भी समझने को तैयार ही नहीं हुआ और उलटा पीड़ित महिला के भाई और मां से मारपीट की। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। अब इस मामले में एसपी के आदेश पर पीड़िता महिला की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। पीड़ित महिला निकाह 2010 में अफजल नामक युवक से हुआ था।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र की सियासी संकट से संबंधित मामलों पर शीर्ष अदालत 29 नवंबर को करेगा सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की गाड़ी हुई हादसे का शिकार

पुलवामा हमले पर जश्न मनाने वाले शख्स को पांच की साल की सजा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें