29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामामुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने जब्त की 1.78 करोड़ रुपये की ड्रग्स!

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने जब्त की 1.78 करोड़ रुपये की ड्रग्स!

Google News Follow

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों यात्री बैंकॉक से मुंबई पहुंचे थे और उनके पास से तकरीबन ₹11.78 करोड़ कीमत की मादक पदार्थ बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई शनिवार (23 अगस्त) को स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि जब यात्रियों के चेक-इन बैगेज की जांच की गई तो उनके ट्रॉली बैग से 11.78 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ। इस नशीले पदार्थ को बेहद चालाकी से बैग के भीतर छिपाया गया था ताकि जांच के दौरान पकड़ में न आए। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹11.78 करोड़ आंकी गई है।

कस्टम विभाग ने दोनों यात्रियों को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अब एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि बैंकॉक में यह मादक पदार्थ किसने उन्हें उपलब्ध कराया और मुंबई में इसे कौन प्राप्त करने वाला था। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी के इस नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की छानबीन तेजी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

गिलगित-बाल्टिस्तान में ग्लेशियर फटने से तबाही, 300 से अधिक घर और दुकानें नष्ट!

जयशंकर का यूरोप को सख़्त संदेश, “अगर रुसी तेल पसंद नहीं तो मत खरीदो, कोई मजबूर नहीं कर रहा”

रोहिंग्या–बांग्लादेशियों के लिए मनपा स्कूल की जमीन हड़पने की कोशिश? लोढा का दो-टूक इशारा

गणेशोत्सव में मुंबई मेट्रो की बड़ी सौगात: अब रात 12 बजे तक मिलेंगी सेवाएँ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें