28.1 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमक्राईमनामाधीरू भाई अंबानी स्कूल को उड़ाने की धमकी, आरोपी की हुई पहचान  

धीरू भाई अंबानी स्कूल को उड़ाने की धमकी, आरोपी की हुई पहचान  

जांच पड़ताल के बाद स्कूल सुरक्षित घोषित 

Google News Follow

Related

मुंबई के धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद बीकेसी थाने में केस दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के लैंड लाइन नंबर पर विक्रम सिंह नामक व्यक्ति ने फोन कर उसे उड़ाने की धमकी दी और कहा कि उसने स्कूल में बम लगाया है। इसके बाद उसने फोन को काट दिया। घटना मंगलवार की है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शाम चार बजे के आसपास स्कूल के लैंड लाइन नंबर पर फोन आया। जिसमें आरोपी ने बताया कि उसने स्कूल में बम लगाया है। इसके बाद उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।इस घटना के बाद स्कूल स्टॉप ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर अपने दल के साथ पहुंची। लेकिन पुलिस को खोजबीन में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद स्कूल को सुरक्षित घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने स्कूल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने दावा कि किया कि स्कूल में फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 ये भी पढ़ें 

 

भारतीय टीम ने जीता साल का पहला वनडे मैच, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

301 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में शामिल हैं ये भारतीय फिल्में

अब मुंबई मनपा में होंगे 10 मनोनीत नगरसेवक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,278फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें