मुंबई लोकल में देर रात सीट को लेकर खूनी झगड़ा

यात्रियों के बीच मारपीट, 3 यात्री घायल

मुंबई लोकल में देर रात सीट को लेकर खूनी झगड़ा

मुंबई की लोकल ट्रेन में दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर देर रात झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। कल्याण गवर्नमेंट रेलवे पुलिस की सीनियर इंस्पेक्टर अर्चना दुसाने ने बताया कि यह घटना अंबरनाथ जाने वाली लोकल ट्रेन के सामान रखने वाले डिब्बे (लगेज कंपार्टमेंट) में हुई।

तीन लोग घायल

गुरुवार को रात 12:02 बजे कल्याण जीआरपी कंट्रोल रूम को ट्रेन के सामान वाले डिब्बे में यात्रियों के बीच लड़ाई की सूचना मिली। इसके बाद कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी के कर्मचारी वहां पहुंचे। जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच ट्रेन चलने के दौरान सीट शेयर करने को लेकर कुछ यात्रियों के बीच तीखी बहस हो गई। उन्होंने कहा कि यह बहस मारपीट में बदल गई, जिसमें राजू वाघे (19), साहिल खंडारे (19) और प्रीतेश कनौजिया (31) नाम के तीन लोग घायल हो गए। जांच के मुताबिक, चोट तब लगी जब हाथापाई के दौरान एक यात्री की कलाई पर पहना हुआ धातु का कड़ा दूसरे व्यक्ति के सिर पर जा लगा।

घायलों को कल्याण के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उनमें से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल (सायन हॉस्पिटल) में शिफ्ट कर दिया गया। घटना की आगे जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर चोरी पर मनोज झा का हमला, पीएम की चुप्पी सवालों में!

Exit mobile version