27.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमक्राईमनामागणेशोत्सव को लेकर मुंबई पुलिस का खास प्लान, ड्रोन और एआई से...

गणेशोत्सव को लेकर मुंबई पुलिस का खास प्लान, ड्रोन और एआई से निगरानी

21 हजार से ज्यादा जवान होंगे तैनात

Google News Follow

Related

मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के मद्देनजर यातायात को लेकर खास प्लान तैयार किया है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के कंधों पर होगी। मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने शुक्रवार (5 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 डीसीपी और 61 एसीपी गणेशोत्सव के दौरान तैनात रहेंगे। इसके अलावा, 3 हजार इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और 18 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होगी।

ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित किया गया है और इसके लिए मुंबई पुलिस ने पालिका के साथ मिलकर विशेष बंदोबस्त तैयार किया है। मुंबई में इस साल 6,500 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल हैं। विसर्जन व्यवस्था के लिए 65 प्राकृतिक विसर्जन स्थल, जबकि 205 कृत्रिम तलाब बनाए गए हैं। फिलहाल, विसर्जन मार्गों को पूरी तरह से खाली कराया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 टुकड़ियों के अलावा 4 रैपिड एक्शन फोर्स और 3 दंगा नियंत्रण दस्ते की टुकड़ियां होंगी। 10 हजार सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, गणेशोत्सव में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और एआई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि परमिशन के बिना ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। आतंकवाद विरोधी उपायों को भी सख्ती से लागू किया गया है।

इस बीच, मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) अनिल कुंभारे ने बम धमकी मामले में जवाब दिया है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। यह मैसेज ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। अनिल कुंभारे ने बताया कि यह मामला जयपुर से जुड़ा हुआ है और मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच विभाग इसकी गहन जांच कर रहा है। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस!

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस!

यूक्रेन संघर्ष पर भारत का रुख: बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र समाधान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,007फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें