30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमक्राईमनामाकनाडा में भारतीय युवक तुषार शर्मा की हत्या

कनाडा में भारतीय युवक तुषार शर्मा की हत्या

टारगेट किलिंग का शक

Google News Follow

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक जलती हुई कार के अंदर 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव मिला है। पुलिस ने भारतीय शख्स की संदिग्ध हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गाड़ी में मिले इंसानी शव के अवशेष से तुषार शर्मा की पहचान हुई। मिली जानकारी के अनुसार शर्मा सरे के रहने वाले थे। इनकी हत्या कब और कैसे हुई इसकी जांच हो रही है।

पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे उन्हें लैंगली के रॉलिन्सन क्रेसेंट इलाके में एक गाड़ी के जलने की सूचना मिली। लैंगली पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश के दौरान, आपातकालीन कर्मियों को गाड़ी के अंदर इंसानी अवशेष दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, कनाडा की ‘इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम’ (IHIT) ने जांच की कमान संभाल ली है। इस मामले में लैंगली RCMP, फोरेंसिक टीमें और बीसी (BC) कोरोनर्स सर्विस भी मदद करने में शामिल हो गई हैं। इन टीमों के मिलने से ये उम्मीद की जा रही है कि अब जांच जल्दी ही अपनी दिशा पकड़ तेजी से पूरा होगा। इससे पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद बंध गई है।

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश में बम धमाके, यूनुस के घर लगाई आग; 565 गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें