29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामामुज़फ्फरनगर: कांवड़ पर थूकने वाला उस्मान गिरफ्तार, कावड़ियों के बीच आक्रोश !

मुज़फ्फरनगर: कांवड़ पर थूकने वाला उस्मान गिरफ्तार, कावड़ियों के बीच आक्रोश !

आरोपी के परिजनों ने दावा किया है कि उस्मान गूंगा-बहरा और मानसिक रूप से अस्थिर हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर ज़िले के पुरकाज़ी कस्बे में सोमवार (7 जुलाई) शाम उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक पर शिव भक्तों की कांवड़ पर थूकने का आरोप लगा। घटना के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उस्मान को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु मुस्कान और उनके भाई अंशुल शर्मा हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर थे। मुस्कान 31 लीटर और अंशुल 101 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर चल रहे थे। रास्ते में थकान के चलते मुस्कान ने पुरकाज़ी में कुछ देर विश्राम किया, तभी कथित रूप से आरोपी उस्मान ने उनकी कांवड़ पर थूक दिया।

घटना के बाद वहां मौजूद अन्य कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करने के प्रयास में कई घंटे तक डटी रही।

एएसपी (सिटी) सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी दी कि उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने श्रद्धालु महिला की टूटी कांवड़ की भरपाई के लिए हरिद्वार से एक नई कांवड़ मंगाई, जिससे वह अपनी यात्रा पुनः शुरू कर सकें। हालांकि आरोपी के परिजनों ने दावा किया है कि उस्मान गूंगा-बहरा और मानसिक रूप से अस्थिर हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

कांवड़ यात्रा सावन माह में होने वाली सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री जैसे स्थानों से गंगाजल लाकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है।

इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में अमन-शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया और स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

यह भी पढ़ें:

उत्तर में मानसून का कहर: अब तक 80 की मौत, कई लापता; 235 सड़कें बंद

“मेरा बाप आएगा ना, ये पूरा पुलिस स्टेशन खरीद लेगा।”: मनसे नेता के बेटे की चौकी में बदसलूकी !

पुतिन द्वारा बर्खास्त किए गए रूसी मंत्री की संदिग्ध मौत!

ठाणे में भाषा विवाद को लेकर बवाल, मनसे कार्यकर्ता हिरासत में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें