32 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमक्राईमनामाNashik:नोटों को बारिश के बहाने ढोंगी तांत्रिक ने लूटी युवती की अस्मत

Nashik:नोटों को बारिश के बहाने ढोंगी तांत्रिक ने लूटी युवती की अस्मत

Google News Follow

Related

नासिक। नासिक में एक ढोंगी तांत्रिक द्वारा नोटों की बारिश करने के बहाने युवती की इज्जत तार-तार कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस ढोंगी कुकर्मी के साथ उसके दो सहयोगी भी थे। तीनों को दबोच कर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ढोंगी तांत्रिक का नाम कामिल हुलाम यासीन शेख है, जबकि उसके साथियों में स्टैलिस्टिंग और जेम्स फर्नांडीस का समावेश है। पुलिस के मुताबिक असल में कामिल के इन दोनों सहयोगियों के ये नाम फर्जी हैं, उनके वास्तविक नाम शिवराम व अशोक भुजबल हैं।

आर्थिक बदहाली का उठाया फायदा

घटना नासिक के गंगापुर क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार ढोंगी बाबा और उसके साथियों का यह घिनौना खेल बीते 6-7 महीनों से जारी था। 29 वर्षीय कामिल ने तांत्रिक बाबा का वेश धर इस युवती से संपर्क किया था और उसके तंग आर्थिक हालात को ताक रुपए की बारिश गिराने का प्रलोभन दिया था। इसके लिए उसने उसे एक विशेष प्रकार की पूजा कराने की गप हांकी थी।

निर्वस्त्र कर पूजा में बिठा किया सम्मोहित

इस सारे काम में युवती को राजी कराने के लिए कामिल के दोनों साथियों की भूमिका अहम रही। पूजा के लिए उन्होंने जो विधि बताई, उसके मुताबिक युवती को पूरी तरह निर्वस्त्र होकर बैठना था। उनके बताए अनुसार ऐसा करने के बाद सम्मोहित कर उसके साथ कई बार कुकर्म किया गया। युवती को जब यह समझ में आया कि यह इन ढोंगियों की चाल है और वे उसके साथ गलत कर रहे हैं, तब उसने पुलिस के पास इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने फौरन सुनियोजित तरीके से तीनों को पकड़ लिया। पुलिस इस प्रकरण में उनसे आगे तफ्तीश करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह उन्होंने और कहाँ-कहाँ अपना मुंह काला किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,124फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें