31 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमक्राईमनामाविनायक मेटे की दुर्घटना में मौत

विनायक मेटे की दुर्घटना में मौत

विनायक मेटे का मराठा आरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उनके निधन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने शोक जताया है।

Google News Follow

Related

शिव संग्राम नेता विनायक मेटे का आज रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है। सुबह 5.20 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भटन टनल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें तत्काल मदद नहीं मिली। वह एक घंटे तक मौके पर पड़े रहे। बाद में सुबह उन्हें पनवेल के एमजीएम ( महात्मा गांधी मेमोरियल) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से राज्य के राजनीतिक गलियारों में मातम सा छा गया है।

विनायक मेटे के कार को बाईं ओर से एक कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी कार ट्रक में फंस गई और कुछ दूर घिसती रही। ड्राइवर एकनाथ ने बताया कि घटना होने के बाद उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया, लेकिन जल्दी मदद नहीं मिली। उनके ड्राइवर का आरोप है कि करीब एक घंटे बाद हमें मदद मिली। उसके सिर पर काफी गहरी चोट आई है। सुबह 6.20 बजे जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी जांच की गई, लेकिन उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी कार का चालक और एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने मराठा आरक्षण के लिए बहुत योगदान दिया। मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने और समाज के वंचित तबकों के लिए कई वर्षों तक उन्होंने लगातार आंदोलन के माध्यम से योगदान दिया था। विनायक मेटे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, मंत्री चंद्रकांत पाटिल समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

ये भी पढ़ें 

शेवाले ने किया शिवसेना शाखा का उद्घाटन

भाजपा में प्रधानमंत्री का बेटा ही प्रधानमंत्री नहीं बनताः गडकरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,339फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें