29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाAyodhaya:भांजा ने सगे मामा-मामी समेत 5 लोगों की हत्या,जाने क्या है विवाद...

Ayodhaya:भांजा ने सगे मामा-मामी समेत 5 लोगों की हत्या,जाने क्या है विवाद की वजह?

Google News Follow
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दरिंदा ने अपने सगे मामा-मामी सहित तीन बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शनिवार को हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है। घटना के पीछे की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
 खबरों के अनुसार, अयोध्या के निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रह रह रहा था। नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि पांच लोगों की हत्या का आरोपी भांजा और मामा एक ही मकान में रहते थे। प्रथम दृष्टया संपत्ति का विवाद सामने आया है, गांव वाले यही बता रहे हैं।आरोपी के परिजनों को उठाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस की पांच टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हर दृष्टिकोण से जांच के बाद कार्रवाई होगी जांच में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें