29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामानोएडा: अंतरराज्यीय चोरी गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार!

नोएडा: अंतरराज्यीय चोरी गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार!

लाखों की ज्वेलरी-नकदी बरामद

Google News Follow

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात हुई मुठभेड़ में गैंग के सरगना संजीव कुमार यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में 100 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई की रात थाना सेक्टर-24 की टीम सेक्टर-35 की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर कार नाले की दीवार से टकरा गई और एक बार फिर बदमाशों ने गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में गैंग का सरगना संजीव कुमार यादव (मूल निवासी मधुबनी, बिहार) गोली लगने से घायल हो गया।

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशों—अमन बग्गा (कपूरथला, पंजाब) और सर्वपाल (बहादुरगढ़, हरियाणा) को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की मुलाकात दिल्ली की जेल में हुई थी, जहां से इन्होंने मिलकर एक संगठित गैंग तैयार किया।

गैंग के सदस्य लग्जरी कार में घूमकर हाई प्रोफाइल सोसायटियों और बंद मकानों की रेकी करते थे। फिर ताले तोड़कर लाखों-करोड़ों की चोरी करते थे। चोरी के सामान को सस्ते दामों में बेचकर मौज-मस्ती में पैसा उड़ाते थे। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। उनके कब्जे से एक होंडा सिटी कार, दो तमंचे, एक चाकू, लगभग 500 ग्राम सोने की ज्वेलरी, दो लाख रुपये नकद, एक एप्पल घड़ी, चार्जर, लैपटॉप और चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए हैं।

ये सभी वस्तुएं गैंग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में की गई चोरियों से संबंधित मानी जा रही हैं। पुलिस ने इन सभी वस्तुओं को सबूत के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि तीनों बदमाशों के खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में इन्होंने नोएडा के सेक्टर-12 और 20 में भी चोरियों को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, ये बदमाश दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय थे और सुनसान इलाकों या बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस टीम को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है और आगे इस गैंग से जुड़े अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गैंग की गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में हो रही चोरियों पर बड़ा अंकुश लगेगा।

यह भी पढ़ें:

‘छांगुर बाबा’ को विदेश से मिला ₹500 करोड़ का फंड, ATS ने खोला बड़ा धर्मांतरण रैकेट!

ब्रिटेन में उठा बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा, यूनुस सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग!

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या: पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें