30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाअभी और जेल की हवा खानी पड़ेगी भगोड़ा चौकसी को,जानिए क्यों?   

अभी और जेल की हवा खानी पड़ेगी भगोड़ा चौकसी को,जानिए क्यों?   

Google News Follow

नई दिल्ली। भगोड़ा और पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को अभी कुछ दिन और डोमिनिका जेल में रहना पड़ सकता है। स्थानीय खबरों के अनुसार। डोमिनिका हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका पर होने सुनवाई को 11 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। चौकसी ने निचली अदालत में याचिका खारिज होने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट के जज वायनाटे एड्रियन-रॉबर्ट्स की पीठ ने भगोड़े कारोबारी की जमानत याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका को चोकसी की स्थानीय लीगल टीम ने भगोड़े की तरफ से दायर किया है। चोकसी की लीगल टीम में जूलियन प्रीवोस्ट, वेन नोर्डे, वेन मार्श और कारा शिलिंगफोर्ड-मार्शो शामिल हैं. डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रोशिक्यूशन (DPP) शेरमा डेलरिम्पल द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए सरकारी पक्ष ने चोकसी की याचिका पर कड़ी आपत्ति जताई और उसे भगोड़ा बताया। रिपोर्ट में कहा गया कि जज ने इस मामले को 11 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं हाई कोर्ट चोकसी की टीम द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण के एक अलग मामले की भी सुनवाई कर रहा है, जिसकी सुनवाई भी स्थगित कर दी गई है। बता दें कि, मेहुल चौकसी भारत से भागने के बाद एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है।लेकिन अचानक से वह वहां से भी फरार हो गया। हालांकि मेहुल बता रहा है कि उसका कथित तौर पर अपहरण कर एंटीगुआ से डोमिनिका लाया गया है। जिसमें बारबरा जराबिका नामक एक युवती भी शामिल है। वहीं बराबर ने इस मामले में किसी प्रकार हाथ होने से इंकार किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें