29 C
Mumbai
Tuesday, July 28, 2026
होमक्राईमनामाअब भगोड़ा मेहुल चोकसी को लाने इस वकील से सलाह ले रही...

अब भगोड़ा मेहुल चोकसी को लाने इस वकील से सलाह ले रही सरकार

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़ा भारतीय हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत लाने के लिए सरकार वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से सलाहल ले रही है। मौजूदा समय में महारानी एलिजाबेथ के कानूनी सलाहकार हैं। सोमवार को एक बयान में हरीश साल्वे ने कहा, ‘मेहुल चोकसी के केस में क्या कदम उठाने हैं, इसको लेकर मैं भारत सरकार को सलाह दे रहा हूं।’ हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि डोमिनिका की कोर्ट में भारत सरकार कोई पार्टी नहीं है बल्कि भारत सिर्फ डोमिनिका प्रशासन की मदद कर रहा है। ‘अगर भारत को सुनवाई का मौका दिया जाता है और वहां के अटॉर्नी जनरल उनकी कोर्ट में मेरे प्रवेश के लिए सहमत होते हैं तो मैं भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा।’ इससे पहले हरीश साल्वे कुलभूषण जाधव केस में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक चोकसी बीते महीने डोमिनिका में गिरफ्तार हुआ था। भारत से भागने के बाद चोकसी ने कथित तौर पर एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी और वह साल 2018 से वहीं रह रहा था।हालांकि, इस साल मई महीने में डोमिनिका के तटीय सुरक्षाकर्मियों ने चोकसी को अवैध रूप से उनके क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें