29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाऑनलाइन रेडिकलाइजेशन में पकड़ा गया 19 वर्षीय मोहम्मद साजिद; पाकिस्तानी हैंडलर्स से...

ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन में पकड़ा गया 19 वर्षीय मोहम्मद साजिद; पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क!

भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों की कर चूका था रेकी !

Google News Follow

जम्मू पुलिस ने 23 नवंबर को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय मोहम्मद साजिद को ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन और आतंकवादी हमले की साज़िश के आरोप में गिरफ्तार किया है। साजिद मूल रूप से रियासी जिले का रहने वाला है और बीते कुछ महीनों से जम्मू के बठिंडी क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ बहु क़िला पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 113(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले साजिद फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे एक चौकिंग पॉइंट पर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साजिद पिछले कुछ दिनों में जम्मू के कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों, जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार सक्रिय था। उसके मोबाइल लोकेशन डेटा से स्पष्ट है कि वह कई धार्मिक स्थलों के आसपास भी देखा गया था। पुलिस को शक है कि यह रेकी (reconnaissance) का हिस्सा हो सकता है।

जांच अधिकारियों ने खुलासा किया कि साजिद के मोबाइल में पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा भेजे जा रहे संपादित-उकसाऊ जिहादी वीडियो मिले हैं। ये वीडियो उसे कट्टरपंथ की ओर धकेल रहे थे और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर रहे थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आतंकी संगठन से जुड़ा था या क्षेत्र में अन्य युवाओं को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, साजिद के मोबाइल से पाकिस्तान और अन्य देशों के फोन नंबरों से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। चैट लॉग, कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट हिस्ट्री और प्राप्त फाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि उसकी पहुंच विदेशी संपर्कों तक कैसे हुई और क्या उसके साथ कोई स्थानीय नेटवर्क भी सक्रिय है।

साजिद ने खुद को NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र के रूप में पेश करता था। वह बठिंडी की एक निजी लाइब्रेरी में नियमित रूप से जाता था ताकि शक न हो। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और सही समय पर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही उसके उद्देश्यों, नेटवर्क और किसी संभावित आतंकी योजना के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी के बावजूद भारत के निर्यात में वृध्दी

‘जीवित होने का कोई सबूत नहीं’; इमरान खान डेथ सेल में, बेटे कासिम खान के आरोप

पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी कर रहा हरियाणा का वकील रिज़वान गिरफ्तार, हवाला और आतंकी फंडिंग का नेटवर्क उजागर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें