28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामा‘ऑपरेशन शिवशक्ति’: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों...

‘ऑपरेशन शिवशक्ति’: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया

एलओसी पर तैनात सतर्क जवानों की बड़ी कामयाबी, तीन हथियार बरामद

Google News Follow

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाकर दो आतंकियों को मार गिराया है। इस सफल ऑपरेशन को सेना ने ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ नाम दिया है। दोनों आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सेना की त्वरित कार्रवाई में मार गिराया गया। इसके अलावा, तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन की पुष्टि भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर की। उन्होंने लिखा, “हमारी सतर्क सेना ने सटीक टारगेट के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।”

सेना ने जानकारी दी कि यह अभियान बुधवार (30 जुलाई) सुबह शुरू किया गया और अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सटीक और समन्वित खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी। सेना के अनुसार, आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों को पहले ही तैनात किया गया था, जिसने समय रहते कार्रवाई कर घुसपैठ को नाकाम किया।

यह दूसरी बड़ी सफलता है जो सुरक्षाबलों को इस सप्ताह के भीतर मिली है। इससे पहले सोमवार को, सेना ने जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया था, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान भी शामिल था। मारे गए अन्य दो आतंकी — अफगान और जिब्रान — भी लश्कर के ‘A ग्रेड’ के आतंकी बताए जा रहे हैं।

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकी पहलगाम और गगनगीर हमलों में शामिल थे। उन्होंने सदन में बताया कि एफएसएल चंडीगढ़ में घटनास्थल से बरामद कारतूसों की जांच के बाद इन आतंकियों की भूमिका की पुष्टि हुई है।

पुंछ, राजौरी और अन्य सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें लगातार हो रही हैं। सेना और खुफिया एजेंसियां लगातार इन प्रयासों को विफल करने में जुटी हुई हैं। ऑपरेशन शिवशक्ति उसी सतर्कता का एक और उदाहरण है, जहां प्रारंभिक स्तर पर खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ा खतरा टाल दिया।

‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ जैसी कार्रवाइयां इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय सुरक्षा बल घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

सितंबर में फिलिस्तीन को मान्यता दे सकता है ब्रिटेन, इजरायल पर बढ़ा दबाव !

पश्चिम बंगाल में जोड़े जा रहे फर्जी मतदाता! सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर बोला तीखा हमला!

“खेल से ऊपर है राष्ट्र”: EaseMyTrip ने भारत-पाक सेमीफाइनल से समर्थन वापस लिया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें