29.3 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाUttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ा महंगा, मेरठ से युवक गिरफ्तार

Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ा महंगा, मेरठ से युवक गिरफ्तार

टिप्पणी के वायरल होते ही स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Google News Follow

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में देश के भीतर भी सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार देर रात सेना द्वारा पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद अब भारत में सोशल मीडिया पर देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक को पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक, जिसकी पहचान जैद के रूप में हुई है, ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए पाकिस्तान को सही ठहराया और उसके समर्थन में नारेबाजी की।

इस टिप्पणी के वायरल होते ही स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मेरठ पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया,”एक युवक की तरफ से इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने आरोपी युवक को ट्रेस किया। उसके सोशल मीडिया मूवमेंट और एक्टिविटी को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके युवक की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके सारे पोस्ट को मॉनिटर किया जा रहा है।”

जानकारी के अनुसार आरोपी जैद एक स्थानीय सैलून में काम करता है और सोशल मीडिया पर नियमित रूप से सक्रिय था। फिलहाल पुलिस उसके अन्य ऑनलाइन गतिविधियों और कनेक्शनों की जांच कर रही है। इस घटना के कुछ ही घंटों पहले भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके स्थित मुख्यालय और बहावलपुर स्थित अन्य आतंकी केंद्रों को निशाना बनाकर 24 मिसाइलों से हमला किया था। यह सैन्य कार्रवाई मंगलवार देर रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच अंजाम दी गई।

पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियों द्वारा देश के अंदर सोशल मीडिया पर नजर रखने और आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्ती की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि भारत अब न सिर्फ सीमा पार से होने वाले खतरे, बल्कि आंतरिक मोर्चे पर भी हर प्रकार की असुरक्षा से निपटने के लिए सक्रिय है।

यह भी पढ़ें:

भारत बना तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान पहुंचा बर्बादी के कगार पर!

दिल्ली से लेकर इन राज्यों तक मॉक ड्रिल में दिखी भारत की तैयारियां!

मां की असली जिम्मेदारी है बच्चों को जीवन के लिए तैयार करना: भाग्यश्री!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें