29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामाPalghar: झाड़ियों में मिला UP के भोलानाथ गोस्वामी का शव,1 गिरफ्तार

Palghar: झाड़ियों में मिला UP के भोलानाथ गोस्वामी का शव,1 गिरफ्तार

Google News Follow

Related

पालघर। Maharashtra पालघर जिले में एक व्यक्ति की लाश झाड़ियों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में 32 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी भोलानाथ गोस्वामी के तौर पर हुई है और उसकी लाश शनिवार को पालघर के वालिव इलाके में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकी हुई मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि गोस्वामी की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक यहां अपने रिश्तेदारों के घर आया था और 28 अगस्त को लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने वालिव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उसकी तलाश करते हुए पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर पड़ोस के ठाणे शहर के आंबेडकर रोड से मुकेश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था। अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह गोस्वामी को पालघर के तुलिंज इलाके में ले गया था और उसे शराब पीने के लिए दी थी। अधिकारी ने विस्तार से कुछ न बताते हुए कहा कि बाद में उसने मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भादंसं की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें