28 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से भी आगे,इस मामले में दुनिया में...

PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से भी आगे,इस मामले में दुनिया में नंबर वन

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। डेटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में नरेंद्र मोदी अप्रूवल स्वीकार्यता रेटिंग में सबसे आगे है। सर्वे में PM नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 13 दिग्गज राष्ट्रप्रमुखों को पीछे छोड़ दिया। मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे अधिक 70% है। सर्वे में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर (64%) और तीसरे नंबर पर इटली के पीएम द्रागी (63%) है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल (52%) चौथे व सुपरपावर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (48%) पांचवे स्थान पर हैं। कंपनी की तरफ से इसी तर्ज पर डिस्अप्रूवल रेटिंग को लेकर भी सर्वे किया गया।

इसमें जापान के पीएम योशीहिदे सुगा (64%) पहले नंबर पर रहे। जापान में कोरोना महामारी के बीच तोक्यो ओलिंपिक कराने को लेकर लोगों की नाराजगी का असर इस सर्वे में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सर्वे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएक मैक्रो दूसरे (57%) स्थान पर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से इस साल की शुरुआत में भी ऐसा ही सर्वे किया गया था। उस सर्वे में भी पीएम मोदी पहले स्थान पर थे। उस समय पीएम मोदी की स्वीकार्यता रेटिंग 55% थी। उस सर्वे में सर्वे के अनुसार, 75% लोगों ने नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। वहीं, 20% ने उन्हें अस्वीकार किया था।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,182फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें