उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक नाबालिग हिंदू छात्रा से कथित छेड़छाड़ कर लव जिहाद की साजिश रची जा रही थी। शिकायत के अनुसार नाबालिग लड़की के भाई द्वारा शिकायत के बाद स्कुल प्रबंधन के लोगों ने लाठी-डंडो से उसकी की पिटाई की। 15 फरवरी को गोंडा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक मुस्लिम छात्र और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग शामिल हैं। घटना कौंडहिया बाजार थाना क्षेत्र के सेहरिया चौराहा स्थित KGN पब्लिक स्कुल की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार, कक्षा 9 में पढ़ने वाली उनकी बेटी को उसी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र परवेज खान द्वारा रास्ते में पीछा किया जाता था और बाद में इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश भेजे जाते थे।
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि बेटी ने आरोपी को कई बार मना किया और चेतावनी दी कि वह अपने पिता को बता देगी, इसके बावजूद संदेश भेजना जारी रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच इंस्टाग्राम चैट में छात्रा द्वारा आपत्ति जताने के प्रमाण भी सामने आए हैं।
शनिवार (14 फरवरी)को जब एक और आपत्तिजनक संदेश आया और उस समय छात्रा का मोबाइल उसके भाई के पास था, तो वह स्कूल पहुंचकर प्रबंधन से शिकायत करने गया। शिकायत के अनुसार, स्कूल पहुंचने पर परवेज खान, स्कूल मैनेजर वारिस खान, सलाउद्दीन हाफिज, इसराइल, जाकिरे, साजिद, अरशद, इमरान समेत 10-15 अज्ञात व्यक्तियों ने छात्रा के भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया और गाली-गलौज की। आरोप है कि इस दौरान धमकियां भी दी गईं।
पीड़िता के भाई ने “लव जिहाद” फैलाने का आरोप लगाया, तो सलाउद्दीन हाफिज ने कथित तौर पर कहा, “हम लव जिहाद फैलाएंगे, जो करना है करो।” यह कथन शिकायत का हिस्सा है और इसकी जांच की जा रही है।
पीड़िता के पिता ने स्कूल के संचालन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि संस्थान बिना मान्यता के चल रहा है और प्रवेश के समय यह तथ्य छिपाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी मौलवियों को बुलाकर छात्रों को प्रभावित करने के उद्देश्य से सत्र आयोजित किए जाते हैं। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 191(2), 78(2), 79, 352, 351(2) और 131 के तहत तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 11 और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रकरण के संबंध में थाना कौड़ियां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। pic.twitter.com/OtTfSszgoT
— Gonda Police (@gondapolice) February 15, 2026
कौंडहिया बाजार थाने के एसएचओ तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम स्कूल पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। चार आरोपी वारिस खान, परवेज खान, सलाउद्दीन हाफिज और इसराइल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें:
सीसीटीवी में कैद हुआ धमाका; अवैध तरीके से बम बना रहा था परिवार
भारत में बनेगी राफेल में इस्तेमाल होने वाली ‘हैमर’ मिसाइल
T20 विश्व कप में हार के बाद लाइव टीवी पर लड़ पड़े सकलेन मुश्ताक और मुहम्मद हाफिज
