29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियाभारत से हार के बाद अफरीदी मायूस; दामाद को भी नहीं छोड़ा

भारत से हार के बाद अफरीदी मायूस; दामाद को भी नहीं छोड़ा

"विश्व कप के बाकी मैचों से बाबर आज़म, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को बाहर करें"

Google News Follow

Related

कोलंबो में भारत के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक सकते में आ चुके है। यह हार पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों से ज्यादा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को चुभ रही है। भारतीय टीम से एक तरफ़ा मार पड़ने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रह चुके शाहिद अफरीदी को मायूसी ने घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर निशाना साधते हुए तीखी आलोचना की है। इस बार उन्होंने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी को भी नहीं छोड़ा है।

शहीद अफरीदी टी-20 विश्व कप के शेष मुकाबलों के लिए बाबर आज़म, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर करने की मांग की है। अफरीदी का कहना है कि बार-बार की नाकामियों से आगे बढ़ने और युवा खिलाड़ियों को सही अवसर देने का समय आ गया है।

भारत के खिलाफ हालिया हार के बाद आलोचना और तेज हो गई है। अफरीदी ने कहा कि टीम लगातार उन्हीं वरिष्ठ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकती जो अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पा रहे हैं। एक पाकिस्तानी न्यूज शो में बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा कि अगर फैसला उनके हाथ में होता तो वह आगामी मैचों में इन तीनों खिलाड़ियों को बाहर कर देते और जूनियर खिलाड़ियों को मौका देते।

उन्होंने कहा, “अगर मुझे यहां फैसला लेना हो तो मैं शाहीन को भी बाहर रखूंगा, बाबर को भी बाहर रखूंगा और शादाब को भी टीम से बाहर करूंगा। मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा। नामीबिया के खिलाफ हमारे मैच में मैं उनका समर्थन करूंगा, उन्हें आत्मविश्वास दूंगा और लगातार अवसर देता रहूंगा।”

अफरीदी ने आगे कहा, “हम इन खिलाड़ियों को लंबे समय से देख रहे हैं। उन्हें बार-बार मौके मिलते हैं और हर बार हम उम्मीद करते हैं कि वे ऐसी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ये वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। अगर ये आपके लिए प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तो फिर बेंच पर बैठे जूनियर खिलाड़ियों को क्यों न खिलाया जाए?”

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी पर टिप्पणी कर कहा, “शुक्र है, शाहीन ने कुछ रन बनाए, जिससे हमारी टीम 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई। लेकिन मुझे शाहीन से रन नहीं चाहिए, मुझे उनसे गेंदबाजी चाहिए, मुझे सैम अयूब से गेंदबाजी नहीं चाहिए, मुझे उनसे रन चाहिए। शाहीन को यह समझना चाहिए कि उनकी भूमिका नई गेंद को स्विंग कराना है और उन्हें गेंद को आगे बढ़ाकर विकेट लेना आना चाहिए। उन्हें अपनी खेल योजना पर ध्यान देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “शाहीन को माइंड गेम खेलना चाहिए, वह शुरुआत में विकेट ले सकता है। मैं चाहूंगा कि वह अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को मैच जिताए।”

कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबले में बाबर आज़म का संघर्ष जारी रहा। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होने से पहले सात गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाए। पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले शाहीन अफरीदी भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। भारत की लय तोड़ने के लिए पाकिस्तान ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उसके मुख्य तेज गेंदबाज को ही उठाना पड़ा। शाहीन टीम के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने दो ओवर में 31 रन दे दिए। शादाब खान का प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

यह भी पढ़ें:

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

सीसीटीवी में कैद हुआ धमाका; अवैध तरीके से बम बना रहा था परिवार

भारत में बनेगी राफेल में इस्तेमाल होने वाली ‘हैमर’ मिसाइल

T20 विश्व कप में हार के बाद लाइव टीवी पर लड़ पड़े सकलेन मुश्ताक और मुहम्मद हाफिज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें