29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाNIA ​की​ पुणे के कोंढवा में छापा ​मारी​, पीएफआई ​के​ ​​​​5 ​लोग...

NIA ​की​ पुणे के कोंढवा में छापा ​मारी​, पीएफआई ​के​ ​​​​5 ​लोग गिरफ्तार​

नासिक में 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' संगठन के कुछ सदस्यों के खिलाफ आतंकवादी कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुणे के कोंढवा इलाके में आतंकवाद निरोधी दस्ते ने 'पीएफआई' संगठन के कार्यालय पर छापा मारा था​|​ ​

Google News Follow
​पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के हेड ऑफिस पर हाल ही में एनआईए, एटीएस ने पुणे के कोंढवा इलाके में छापेमारी की थी| इस कार्रवाई के बाद आज फिर से कोंढवा इलाके में जांच एजेंसियों के जरिए छापेमारी की गई है| इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। औरंगाबाद, सोलापुर के बाद पुणे में भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है|
​नासिक में ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ संगठन के कुछ सदस्यों के खिलाफ आतंकवादी कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 22 सितंबर को पुणे के कोंढवा इलाके में आतंकवाद निरोधी दस्ते ने ‘पीएफआई’ संगठन के कार्यालय पर छापा मारा था​|​ ​
​इस ऑपरेशन में पीएफआई संगठन के राज्य के पूर्व महासचिव रज़ी खान और अब्दुल कय्यूम शेख को अधिकारियों ने हिरासत में लिया था | इस दौरान दोनों के पास से कुछ सामग्री भी बरामद हुई। इस कार्रवाई के बाद पीएफआई संगठन ने केंद्र सरकार के विरोध में पुणे कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया| हालांकि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने देश विरोधी नारे लगाए। पुणे पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है|
​इस बीच जांच एजेंसियों ने आज तड़के कोंढवा इलाके में छापेमारी की है. इस ऑपरेशन में सरकार ने पीएफआई संगठन के पुणे शहर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ अनवर शेख, एसडीपीआई के नगर अध्यक्ष अब्दुल अजीज बंसल, उपाध्यक्ष दिलावर सैयद, कलीम शेख और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है​|​​ कोंढवा थाने में सभी पांचों लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।
​यह भी पढ़ें-

शिंजो आबे ​के​​ अंतिम संस्कार​ में पहुंचे PM नरेंद्र मोदी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें