30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाPM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट,गंभीर चोटें...

PM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट,गंभीर चोटें नहीं  

 कर्नाटक के मैसूर में हुआ हादसा   

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी और उनका परिवार एक दुर्घटना में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब प्रहलाद मोदी अपने परिवार के साथ कर्नाटक के मैसूर में थे। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में प्रह्लाद मोदी ,उनकी पत्नी,बेटा और बहू घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,यह हादसा मंगलवार को दोपहर 2 बजे के आसपास हुआ। प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ कार से कर्नाटक के मैसूर में थे। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें उनके बेटे ,बहू और उनकी पत्नी को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि  कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से  क्षतिग्रस्त हो गया है।
इस बीच पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया हैं। प्रह्लाद मोदी के परिवार में सभी लोगों को चोटें आई हैं लेकिन ये चोटें मामूली है। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल का दौरा किया। वह अस्पताल भी गईं जहां मोदी परिवार भर्ती है।

ये भी पढ़ें

2022 YEAR: PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता

एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे अनिल देशमुख 

अपमान: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की​, कहा…​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें