27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामानिर्माता ने किया मॉडल का यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्माता ने किया मॉडल का यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Google News Follow

मुंबई। मुंबई में एक मॉडल के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के बयान के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर इस साल मार्च में आरोपी आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, “मॉडल के रूप में काम करने वाली महिला ने मार्च में आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को उनकी अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है। “पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे फिल्म में कास्ट करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा, “बलात्कार के बाद, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो वह उसे जाने से मार डालेगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 9 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ”  पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें