29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामारिपोर्ट: पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के माता-पिता, दिलीप और मनोरमा, भारत...

रिपोर्ट: पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के माता-पिता, दिलीप और मनोरमा, भारत से फरार !

Google News Follow

पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेड़कर के माता-पिता दिलीप और मनोरमा खेड़कर देश छोड़कर फरार हो गए हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के खिलाफ हाल ही में नवी मुंबई में हुए रोड रेज मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। मामला 13 सितंबर को मुलुंड-आयरली रोड पर सामने आया था, जब दिलीप खेड़कर की लैंड क्रूजर गाड़ी को एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने हल्का सा छू लिया। इसके बाद दिलीप खेड़कर और उनके ड्राइवर प्रफुल सालुंखे ने कथित तौर पर ट्रक के हेल्पर, प्रहलाद कुमार चौहान को जबरन एसयूवी में बैठाया और पुणे स्थित अपने बंगले पर ले गए।

पुलिस ने ट्रैकिंग कर चौहान को बंगले से छुड़ाया। इस दौरान मनोरमा खेड़कर ने पुलिस की एंट्री रोकने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चौहान को बंगले के वॉचमैन रूम में बंद कर रखा था, उसे बासी खाना दिया गया और धमकाया गया कि अगर वह नुकसान की भरपाई नहीं करेगा तो अंजाम बुरा होगा।

इतना ही नहीं, मनोरमा खेड़कर पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने घर के सीसीटीवी डीवीआर से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। बताया जाता है कि उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को अपने बेडरूम में प्रवेश दिलाया, जहां डीवीआर रखा गया था।

राबले पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत केस दर्ज किया था। बाद में इसमें धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 127(7) (जबरन वसूली के लिए अवैध कैद) और 308(4) (वसूली) भी जोड़ दी गईं।

इधर, पुणे पुलिस ने भी मनोरमा खेड़कर पर पुलिस में बाधा डालने का केस दर्ज कर नोटिस जारी किया है। वहीं, आरोपी ड्राइवर प्रफुल सालुंखे को नवी मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को धुले जिले के सिंधखेड से गिरफ्तार कर लिया। पूजा खेड़कर के परिवार पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है और अब माता-पिता के फरार होने से मामला और गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें:

Mumbai: आकुर्ली में गैस लिक से लगी आग, 7 झुलसे; छह महिलाऐं गंभीर हालात में

हिंदू देवी-देवताओं के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली गायिका सरोज गिरफ्तार !

भारत ने पन्नू के खिलाफ कसी सख्ती, एनआईए ने दर्ज किया नया मामला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें