28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाShraddha Murder: आफताब पूनावाला ने आरी से काटा था श्रद्धा वालकार का शव  

Shraddha Murder: आफताब पूनावाला ने आरी से काटा था श्रद्धा वालकार का शव  

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

श्रद्धा की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव को आरी से काटा था। आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े आरी से किया। इस बात का पता श्रद्धा की हड्डियों का परीक्षण करने पर पता चला है। मालूम हो कि पिछले महीने डीएनए की एक रिपोर्ट में कहा गया था दिल्ली के महरौली के जंगलों में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही थी।

इतना ही नहीं नहीं, आफताब और श्रद्धा जिस जगह पर रह रहे थे उस मकान से मिले खून में भी  श्रद्धा के खून से मेल खा रहा थे। डीएनए की रिपोर्ट के लिए श्रद्धा के पिता का सैंपल लिया गया था। वहीं, श्रद्धा की हड्डियों का पोस्टमार्टम एम्स में किया गया था। बता दें कि आफताब पूनावाला पर आरोप है कि उसने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके 36 टुकड़े किये थे। इतना ही नहीं इन शव के टुकड़ों को उसने दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। इस हत्या का खुलासा कई  माह बाद हुआ था। जब श्रद्धा के पिता उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था। बताते चले कि आफताब के कारण ही श्रद्धा ने अपने घर वालों से नाता तोड़ लिया था।
हालांकि, आफताब ने भी इस बात को स्वीकार किया था उसने श्रद्धा का शव आरी से काटा था।जिसे उसने गुरुग्राम की एक झाड़ी में छुपा दिया था। बाद में जब पुलिस ने इस स्थानों पर आरी की छानबीन की तो नहीं मिला था। जबकि मांस कटने वाले हथियार को दक्षिण दिल्ली के एक कूड़ेदान में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस ने आफताब को नवंबर में  हिरासत में लिया था।
ये भी पढ़ें                           

Makar Sankranti: जानिए क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति?, ये है धार्मिक महत्व     

कंझावला केस:11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई 

पीओके के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ खोला मोर्चा,भारत के साथ आएंगे?   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें