27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामाPune: एक के बाद एक 20 सिलेंडर में विस्फोट, एक घायल

Pune: एक के बाद एक 20 सिलेंडर में विस्फोट, एक घायल

पुणे के कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन्स के करीब लगभग 100 रसोई गैस के सिलेंडर को एक साथ रखा गया था|

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के पुणे के कात्रज इलाके में एक के बाद एक लगभग 20 रसोई गैस के सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हुआ| जानकारी के अनुसार अवैध रूप से पुणे के कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन्स के करीब लगभग 100 रसोई गैस के सिलेंडर को एक साथ रखा गया था| तभी अचानक एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसके बाद देखते ही देखते एक के बाद एक लगभग 20 सिलेंडर में विस्फोट हुआ|

इसके घटना के बाद पुणे महानगरपालिका की छह दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया| इस घटना में एक शख्स को मामूली चोट आई है| इसके अलावा इस भीषण सिलेंडर ब्लास्ट में आस-पास के इलाके में काफी क्षति हुई है|

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एलपीजी सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई| घटना में दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए| जानकारी के मुताबिक, घर के सदस्यों को सिलिंडर लीक होने की महक आई तो उन्होंने सिलिंडर से रेगुलेटर निकाल दिया| हालांकि बाद में उन्होंने माचिस जलाई जिसने आग पकड़ ली|

इस घटना से पहले पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को एक एलपीजी सिलेंडर में धमाका हुआ था, जिसमें तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई| पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,’यह घटना कालियाचक पुलिस थानांतर्गत जादूपुर नयाग्राम गांव में हुई| तबरेज शेख नामक बच्चा रसोई में खेल रहा था और गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया|

यह भी पढ़ें-

अजान के लिए बंद हो लाउडस्पीकर का इस्तेमाल

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें