34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनियापीएसएल में बॉल टैंपरिंग पर फखर जमान दो मैचों के लिए बैन!

पीएसएल में बॉल टैंपरिंग पर फखर जमान दो मैचों के लिए बैन!

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स को अंतिम 6 गेंदों में 14 रन की दरकार थी।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी फखर जमान को बॉल टैंपरिंग के चलते पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स को अंतिम 6 गेंदों में 14 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर की शुरुआत से ठीक पहले लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान एक साथ खड़े होकर गेंद को हाथ में लेकर चर्चा कर रहे थे। इस बीच फखर गेंद को खुरचते नजर आए।

मैदानी अंपायर ने पाया कि गेंद की स्थिति के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। इसके चलते लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पेनाल्टी लगाई गई और पुरानी गेंद को बदलकर नई गेंद मैच में शामिल की गई।

इसी के साथ मैच का समीकरण बदल गया और अब कराची किंग्स को जीत के लिए 6 गेंदों में महज 9 रन की दरकार थी। अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।

फखर जमान पर यह आरोप आर्टिकल 2.14 के उल्लंघन से जुड़ा है, जो गेंद की स्थिति बदलने से संबंधित है। फखर पर ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान अफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और फोर्थ अंपायर तारिक राशिद ने आरोप लगाया था। हालांकि, फखर ने इस अपराध से इनकार करते हुए आरोप को चुनौती देने का फैसला किया, जिसके बाद अनुशासनात्मक सुनवाई हुई।

लेवल-3 के अपराध के लिए कम से कम एक मैच से लेकर अधिकतम दो मुकाबलों तक का बैन लग सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग की आचार संहिता के तहत, खिलाड़ियों को मैच रेफरी का लिखित फैसला मिलने के 48 घंटों के भीतर टूर्नामेंट की तकनीकी समिति के पास अपील करने का अधिकार होता है।

मैच रेफरी रोशन महानामा ने सबूतों की समीक्षा करने और फखर की बात सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और मैनेजर फारूक अनवर मौजूद थे।

लाहौर कलंदर्स 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ, जबकि 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसमें फखर जमान को खेलने को इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-

टोल प्लाजा पर कैश बंद, एक अप्रैल से सिर्फ डिजिटल भुगतान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,213फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें