31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामासाजिश! पुणे में गिरफ्तार आतंकी जुल्फिकार बम विस्फोट की दे रहा था...

साजिश! पुणे में गिरफ्तार आतंकी जुल्फिकार बम विस्फोट की दे रहा था ट्रेनिंग 

 जुल्फिकार बड़ोदा वाला को  एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। 

Google News Follow

पुणे में गिरफ्तार आतंकियों के जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जुल्फिकार बड़ोदा वाला को एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसे 11 अगस्त तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जुल्फिकार कई लोगों को बम विस्फोस्ट की ट्रेनिंग दे रहा था।

गौरतलब है कि जुल्फिकार को  मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था,एटीएस को शंका थी कि इसका गिरफ्तार किये गए दो आतंकियों से संबंध है। बताया जाता है कि जुल्फिकार आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा मुहैया करा रहा था। इस मामले अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जुल्फिकार को कोथरुड से पकड़ा गया था।
जांच में यह भी सामने आया कि जुल्फिकार मोहम्मद इमरान मोहम्मद युसूफ खान और मोहम्मद सुसुफ़ मोहम्मद याकूब साकी को आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा उपलब्ध करता था और लगातार उनके सम्पर्क में रहता था। बता दें कि 18 जुलाई को मोहम्मद इमरान मोहम्मद युसूफ खान और मोहम्मद सुसुफ़ मोहम्मद याकूब साकी को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और जयपुर विस्फोट में भगोड़े हैं।
इससे पहले एटीएस ने कोढ़वा में इन दोनों आरोपियों के घर से ड्रोन, संवेदनशील तस्वीर और लैपटॉप सहित कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई थी। जांच में  दोनों आतंकियों के पास से बम बनाने के रसायन भी जब्त किया था।
 ये भी पढ़ें 

 

“लाल डायरी” का असर, राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस, पुराना केस खोला   

अमित शाह ने बताया दिल्ली सेवा बिल क्यों लाए, INDIA पर कसा तंज   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें