27 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामाचंडीगढ़ विश्वविद्यालय के ​छात्राओं​​ का निजी वीडियो लीक, छात्र ​हुए ​आक्रामक

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के ​छात्राओं​​ का निजी वीडियो लीक, छात्र ​हुए ​आक्रामक

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी​|​​ अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री ​​हर​जो​​त सिंह बैंस ने छात्रों से शांत रहने की अपील की है​|​

Google News Follow

Related

पंजाब में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं​​ के प्राइवेट वीडियो लीक होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद यहां के छात्रों ने विरोध का रुख अपनाया है और इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं|​​ आरोप लगाया जा रहा है कि वीडियो को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले एक छात्रा​​ ने लीक किया था|​​ इस छात्राको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर पंजाब महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार​​ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली कुछ छात्राओं के प्राइवेट वीडियो लीक हुए हैं|​​ इस घटना के बाद से यहां हड़कंप मच गया है और विश्वविद्यालय के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं|​​ बताया जाता है कि हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की ने अपने दोस्तों के वीडियो लीक कर दिए।

वीडियो लीक होने के बाद दावा किया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी|​​ हालांकि, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दावे को खारिज करते हुए अपील की है कि किसी ने भी आत्महत्या नहीं की है और अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए|​​ वीडियो लीक होने की खबर सुनकर एक छात्र बेहोश हो गयी​​। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच पंजाब महिला आयोग और ​​पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री ​​हरजोत सिंह बैंस ने इस घटना पर संज्ञान लिया है|​​ यह बहुत ही गंभीर घटना है और इसकी जांच की जा रही है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी|​​ अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री ​​हरजो​​त सिंह बैंस ने छात्रों से शांत रहने की अपील की है|
यह भी पढ़ें-​

टी20 वर्ल्ड कप के भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बाद संजू सैमसन ने कही अपनी दिल की बात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें