31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमस्पोर्ट्सटी20 वर्ल्ड कप के भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बाद...

टी20 वर्ल्ड कप के भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बाद संजू सैमसन ने कही अपनी दिल की बात

संजू सैमसन के बयान ने जीता सभी का दिल

Google News Follow

Related

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। हालांकि संजू सैमसन को एक बार फिर भारतीय टीम में मौका नहीं दिया गया है। इसके बाद नाखुश उनके फैंस लगातार केएल राहुल और ऋषभ पंत को ट्रोल कर रहे हैं। संजू के फैंस का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों की जगह सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता था। हालांकि, टी20 विश्व कप टीम में मौका नहीं मिलने के बाद संजू सैमसन ने अपना बयान दिया जिसके बाद उनका यह बयान सुर्खियों में आ गया। और इस बार अपनी बल्लेबाजी की बजाय उन्होंने अपनी बातों से सभी का दिल जीत लिया है।

सैमसन ने कहा है कि वह केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते क्योंकि ऐसा करने पर वह अपने देश का ही नुकसान करेंगे। उनका मानना है कि दोनों खिलाड़ी भारत के लिए ही खेलते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते है कि उन्हें पांच साल बाद वापसी का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पांच साल पहले नंबर एक थी और अभी भी है। वह खुद को खुशनशीब समझते है कि भारतीय क्रिकेट के 15 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में उन्होंने अपनी जगह बनाई है।   

ऋषभ पंत और केएल राहुल पर टीम मैनेजमेंट भरोसा कर रहा है। हालांकि, टी20 में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कोई खास कमाल नहीं किया था। हालांकि भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों पर भरोसा करने की परंपरा नई नहीं है। सौरव गांगुली ने हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान और वीरेन्द्र सहवाग पर भरोसा जताया था और अब इन सभी खिलाड़ियों का नाम दिग्गजों में शामिल है। वहीं, धोनी ने विराट, रोहित, अश्विन और जडेजा जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और आज यही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के मीनार हैं। हो सकता है आने वाले समय में पंत और राहुल भी टी20 क्रिकेट में कमाल कर सकते हैं।

ये भी देखें 

‘द घोस्ट’ में नागार्जुन का 25 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,475फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें