29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामापंजाब पुलिस ने पाक से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़...

पंजाब पुलिस ने पाक से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ !

अमृतसर से एक आरोपी गिरफ्तार

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से सात पिस्तौल, चार कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, “विशेष सूचना के आधार पर अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर की 5 पिस्तौल, 2 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये बरामद हुए।”

पुलिस के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में बैठा जस्सा नामक अपराधी पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर भारत-पाक सीमा के रास्ते हथियार और गोला-बारूद की तस्करी को अंजाम दे रहा था। इसमें उसके स्थानीय साथी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा और अभिषेक कुमार उसकी मदद कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह हवाला लेनदेन में भी लिप्त हैं, जो इस मॉड्यूल के एक बड़े और संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने का संकेत देता है। पुलिस ने अमृतसर में इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है, ताकि अन्य साथियों को पकड़ा जा सके और पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

इसी बीच ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मोगा पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से शनिवार को मोगा के दौलेवाला गांव में कुख्यात ड्रग तस्करों के चार अवैध मकानों को गिरा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गांधी की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

गिराए गए मकान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे और ये परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, बूटा सिंह और राजविंदर कौर नामक ड्रग तस्करों के थे, जिन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी अजय गांधी ने ड्रग तस्करों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अवैध गतिविधियों को नहीं रोका तो उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सरपंच सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में सराहना की और सरकार का आभार जताया कि नशा तस्करी के खिलाफ ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

अमृतकाल की मजबूती का राज: पीएम ने साझा किया 108 साल पुराना किस्सा!

पाकिस्तान उतरा औकात पर, दि परमाणु हमलें की धमकी !

पाक नागरिकों के लापता होने की खबर झूठी – मुख्यमंत्री फडनवीस!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें