26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाचाय के बहाने बुलाकर इस्लामी कट्टरपंथियों ने की हिंदू युवक की हत्या

चाय के बहाने बुलाकर इस्लामी कट्टरपंथियों ने की हिंदू युवक की हत्या

नाजीर-गुलाम और सुजल गिरफ्तार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

गुजरात के राजकोट में 23 वर्षीय हिंदू युवक उमंग जाखेलिया की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद नाजीर, गुलाम हुसैन और सुजल को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

आरोपितों का कहना है कि उमंग का मोहम्मद नाजीर की बहन से सोशल मीडिया पर संपर्क था और इसीलिए उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि नाजीर अपने साथियों के साथ मिलकर उमंग को चाय पीने के बहाने घर से बुलाया, बेरहमी से मारपीट की और अधमरी हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उमंग की मौत हो गई।

सोने की चेन गायब

घटना शनिवार की है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच नाजीर अपने साथियों के साथ उमंग के घर पहुँचा। उसने परिवार से चाय पीने जाने की बात कहकर उमंग को एक्टिवा पर अपने साथ ले लिया। करीब दो घंटे बाद आरोपित उमंग को गंभीर रूप से घायल और बेहोश हालत में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। परिजन तुरंत उसे राजकोट सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उमंग के शरीर पर बुरी तरह मारपीट के निशान थे। मृतक के पिता रणजीत जाखेलिया ने यह भी आरोप लगाया कि घर से निकलते समय उमंग के पास 50 हजार रुपए नकद और सोने की चेन थी, जो घटना के बाद गायब मिले।

पुलिस जाँच में सामने आया है कि उमंग पेंटिंग का काम करता था, जबकि मुख्य आरोपित मोहम्मद नाजीर मछली बेचने का व्यवसाय करता है। दूसरा आरोपित गुलाम हुसैन डोसा बेचता है और सुजल रामावत मजदूरी करता है। जाँच में यह भी पता चला कि उमंग और नाजीर की बहन के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव पैदा हुआ और बाद में हत्या की साजिश रची गई। हालाँकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के सटीक कारण की पुष्टि जाँच पूरी होने और सभी सबूत मिलने के बाद ही होगी। पुलिस के अनुसार, उमंग और आरोपित पहले दोस्त थे।

उमंग की मुख्य आरोपित के भाई आसिफ से गहरी दोस्ती थी, जिसके कारण उसका आरोपितों के घर भी आना-जाना था। फिलहाल प्रद्युम्ननगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मोहम्मद नाजीर, गुलाम हुसैन और सुजल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल एक नाबालिग के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जाँच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें-

भाजपा नेतृत्व का फैसला अंतिम, व्यक्तिगत राय मायने नहीं: अग्निमित्रा पॉल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें