28 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमक्राईमनामानासिक में बाइक से खींच बलात्कार

नासिक में बाइक से खींच बलात्कार

Google News Follow

Related

मुंबई। मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र में रेप की रोप आसुरी मायाजाल की तरह खिंचती ही चली आ रही है। ताजा वारदात सामने आई है नासिक से, जहां बाइक से गुजर रही एक महिला को रोककर उससे दुष्कर्म किया गया तथा उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली हैं। रेप की घटनाओं की इस बाढ़ से संपूर्ण राज्य स्तब्ध है।

बाइक अड़ाकर उतार कार में ठूंसा

यह घटना हुई है नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह शिवार क्षेत्र में। पीड़िता बाइक से जा रही थी। पांचाले-कोलपे मार्ग से गुजरते समय आरोपी ने अपने फोर व्हीलर वाहन से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही इस महिला ने अपनी बाइक की रफ्तार तेज कर दी। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, उस दरिंदे ने अपनी कार की स्पीड बढ़ाकर बाइक को अड़ाया और उसे जबरदस्ती कार में ठूंस कर उससे दुष्कर्म किया। दरिंदे ने इस दौरान कार के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखे थे, ताकि इस महिला की मदद के लिए चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई न दे।

अश्लील तस्वीरें खींच धमकाया

वह दरिंदा इतने तक ही नहीं थमा, बल्कि उसने इस महिला की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं और इस बारे में किसी को बताने पर उसने सूए इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बावजूद इसके इस अत्याचार की शिकार यह महिला टूटी नहीं, उसने सीधे वावी पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। अभियुक्त सिन्नर तालुका का ही निवासी प्रशांत राजाराम सांगले बताया गया है। वावी पुलिस फिलहाल घटना की सरगर्मी से जांच करने में जुटी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें