31.2 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमक्राईमनामाAligarh Muslim University: हिंदू-देवताओं की टिप्पणी, प्रोफेसर पर बवाल

Aligarh Muslim University: हिंदू-देवताओं की टिप्पणी, प्रोफेसर पर बवाल

एएमयू ने मा​​मले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया है

Google News Follow

Related

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया| प्रोफेसर ने हिंदू पौराणिक कथाओं में बलात्कार की घटनाओं के बारे में कथित तौर पर एक स्लाइड में हिंदू देवताओं का उल्लेख किया था| एएमयू ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को 24 घंटे के अंदर मामले पर अपना जवाब देने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी|

विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हिंदू कथाओं में बलात्कार के जिक्र पर कड़ी निंदा करता है और छात्रों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है|”

एएमयू ने मा​​मले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की है कि भविष्य में यह घटना दोबारा न हो|

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एएमयू प्रशासन के समक्ष प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी| फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार रेप के पौराणिक संदर्भ पर एक स्लाइड शो के जरिए छात्रों को पढ़ा रहे थे| इस दौरान उन्होंने जो टिप्पणियां की, वह विद्यार्थियों को उचित नहीं लगी| इसके बाद छात्रों ने एएमयू प्रशासन के समक्ष इसकी शिकायत की|

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर ने 5 अप्रैल को रात 8 बजे दिए गए अपने सेक्सुअल ऑफेंस विषय पर दिए गए लेक्चर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के मामले में बिना शर्त माफी मांग ली है|

​​यह भी पढ़ें-

PM की टोपी देख अखिलेश ने कसा तंज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें