28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामासबर्मती जेल में राइसिन साजिश के आरोपी डॉ. मोहियुद्दीन को तीन कैदीयों...

सबर्मती जेल में राइसिन साजिश के आरोपी डॉ. मोहियुद्दीन को तीन कैदीयों ने पिटा।

Google News Follow

अहमदाबाद की सबर्मती सेंट्रल जेल में राइसिन आतंक साजिश के आरोपियों में से एक, डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद को मंगलवार(18 नवंबर) सुबह तीन कैदियों ने पिट दिया। गुजरात एटीएस द्वारा हाल ही में पकड़े गए इस कथित साजिश मॉड्यूल के तीनों आरोपियों को सोमवार शाम को एटीएस रिमांड समाप्त होने के बाद सबर्मती जेल भेजा गया था। जेल भेजे जाने के कुछ घंटों के भीतर ही यह हमला हुआ, जिसके बाद रणीप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, तीनों आतंक साजिश आरोपियों को एक ही बैरक में रखा गया था। रात में जब इन्हें बैरक में स्थापित किया जा रहा था, तभी आतंकी डॉ. मोहियुद्दीन को पहले आंख और नाक पर चोट लगी, जिसके बाद बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने धक्का-मुक्की भी की। उसे तुरंत अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी शाम वापस जेल भेज दिया।

हमला कैसे हुआ, इसे लेकर मिली जानकारी बताती है कि मंगलवार सुबह तीन जेल कैदी आतंकी डॉक्टर के कमरों के पास आए, आरोपियों को देखा और बिना कुछ कहे लौट गए। लगभग दस मिनट बाद वही तीनों दोबारा आए और इस बार बहस शुरू की। बहस अचानक हिंसक हो गई और कैदियों ने डॉ. मोहियुद्दीन पर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। जब दूसरे आरोपी, सैयद ने शोर मचाया और मदद के लिए पुकारा, तो हमलावर कैदी वहां से भाग निकले। इसके थोड़ी देर बाद जेल कर्मचारी बैरक में पहुंचे और घायल मोहियुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया।

सैयद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन कैदी अनिल कुमार, शिवम शर्मा और अंकित लोधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो हत्या के मामले में अंडरट्रायल हैं, जबकि तीसरा आरोपी पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक जेल अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हमला देशभक्ति की भावना में किया गया और उसके पीछे किसी व्यक्तिगत रंजिश का संकेत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है, और जेल प्रशासन से भी सुरक्षा प्रबंधों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें:

हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने मौत की सज़ा पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, आतंकवादी एक भटका हुआ नौजवान है!

अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी: लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट का 19वां आरोपी NIA के शिकंजे में

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें