33 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमक्राईमनामाDapoli Sai Resort Case: कदम गिरफ्तार, सोमैया बोले- तेरा क्या होगा अनिल परब? ...

Dapoli Sai Resort Case: कदम गिरफ्तार, सोमैया बोले- तेरा क्या होगा अनिल परब?   

सदानंद कदम शिंदे गुट के नेता रामदास कदम के भाई है। उन्हें साईं रिजॉर्ट मामले में  गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तब की गई है जब वे होली पर गांव गए थे।        

Google News Follow

Related

उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल परब के करीबी सदानंद कदम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई दापोली के साईं रिजॉर्ट के मामले में की गई है।  बताया जा जाता है की अनिल परब ने दापोली साईं रिजॉर्ट की खरीदी सदानंद कदम के जरिये ही की है। इस मामले में ईडी ने परब से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

इस मामले को बीजेपी नेता किरीट सोमैया लगातार उठाते रहे हैं। गौरतलब है कि सदानंद कदम की गिरफ्तारी की जानकारी बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने दी। उन्होंने बताया कि दापोली साईं रिजॉर्ट खरीदी घोटाले में सदानंद कदम को गिरफ्तार किया गया।सोमैया ने कहा कि अब तेरा क्या होगा अनिल परब। सोमैया ने इस संबंध में एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। सदानंद कदम शिंदे गुट के नेता रामदास कदम के भाई है। उन्हें साईं रिजॉर्ट मामले में  गिरफ्तार किया गया है। उन पर यह कार्रवाई तब की गई है जब वह होली पर गांव गए थे।

बताया जा रहा है कि कदम को पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले भी ईडी कदम से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने उस समय जांच की चुनौती दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया था कि संबंधित जमीन में केवल व्यवसाय के पैसे से रिसॉर्ट का निर्माण किया गया है।

ये भी पढ़ें

लालू यादव के 15 ठिकानों पर दिल्ली से बिहार तक छापेमारी 

मनीष सिसोदिया की कोर्ट में आज पेशी, अब ED ने मांगी 10 दिन की रिमांड   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,309फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें