30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाSaif Ali Khan Attacked: हमलावरों​ को पड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने...

Saif Ali Khan Attacked: हमलावरों​ को पड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने बनायी 7 टीमें!, 3 को पुलिस हिरासत!

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस|

Google News Follow

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के पर बांद्रा स्थित उनके निवास पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं, अब आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया है।

मामले को लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। दोनों ने प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। तीनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सैफ पर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू घोंपा, जो उनके मुंबई स्थित घर में घुस आया था। एक्टर का फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक संदिग्ध के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्टर को “छह बार चाकू घोंपा गया है” जिनमें से “दो जख्म गहरे हैं”। लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा और उन्हें सुबह 3:30 बजे लाया गया।

डॉक्टर उत्तमानी ने कहा कि सैफ को छह चाकू घोंपे गए हैं जिनमें से दो गहरे हैं। “यह रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन किया।”

यह भी पढ़ें-

ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि; दो उपग्रह अंतरिक्ष में डॉक करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें