29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाSakinaka rape case: जौनपुर पैटर्न बताने पर उत्तर भारतीय शिवसेना से नाराज

Sakinaka rape case: जौनपुर पैटर्न बताने पर उत्तर भारतीय शिवसेना से नाराज

Google News Follow

मुंबई। उत्तर मध्य मुंबई जिले के साकीनाका महिला के साथ रेप की घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस को आदेश दिया है कि बाहर से आने वालों का रिकॉर्ड रखा जाए। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने समता नगर पुलिस मे एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए भाषाई भेदभाव पैदा करने के लिए सीएम ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री की ओर से परप्रांतीयों के रिकॉर्ड रखने का आदेश तब आया है, जब साकीनाका घटना मे आरोपी का संबंध उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले से निकला है।

अगले साल मुंबई मे महानगर पालिका का चुनाव है, जिसमे कई ऐसे वार्ड हैं, जहां परप्रांतीय वोट निर्णायक हैं। इन्हीं वोटों पर तमाम दलों की नजर है। कुछ वर्ष पहले बाहरी लोगों मे खासकर हिंदी भाषी समाज का एक बड़ा हिस्सा दूसरे पक्ष को मतदान करता था, जो धीरे धीरे अब पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में आ गया है। भाजपा ने भाषाई भेदभाव को लेकर शिवसेना को घेरा है। आगामी मनपा चुनाव मे उत्तर भारतीय वोट भाजपा की तरफ पूरी तरह से जा सकता है। सीएम के जौनपुर पैटर्न वाले बयान से उत्तर भारतीय शिवसेना से नाराज बताए जा रहे हैं। परप्रांतीयविरोधी बयान पर भाजपा MLA एवं पार्टी के मुंबई प्रभारी अतुल भातखलकर ने साफ कहा है कि सीएम ठाकरो राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए अब परप्रांतीयों को टार्गेट कर गुटीय संघर्ष पैदा करने की फिराक में हैं।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें