27 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमक्राईमनामापुलिसकर्मी ​की​ अंगुली चबाने​ के आरोप में एक गिरफ्तार

पुलिसकर्मी ​की​ अंगुली चबाने​ के आरोप में एक गिरफ्तार

तिवारी ने पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र नलवड़े के बाएं हाथ का अंगूठा भी काट लिया। नतीजतन, नलावडे का अंगूठा टूट गया।​ ​इस मामले में तिवारी को अस्पताल में भर्ती करा​​कर इलाज कराया गया|

Google News Follow

Related

समता नगर पुलिस ने कांदिवली पूर्व में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का हाथ की अंगुली चबाने के मामले में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है| पुलिस नियंत्रण विभाग को सूचना मिली कि कांदिवली पूर्व के आकुर्ली रोड पर एक व्यक्ति घायल हो गया है| इसकी जानकारी स्थानीय समता नगर पुलिस स्टेशन को दी गई। उसके बाद, पुलिस की एक टीम तुरंत ठाकुर हाउस स्थित घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति राम प्रकाश शोभनाथ तिवारी (36) को शताब्दी अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

इसी​ बीच तिवारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने अस्पताल ले जाने की कोशिश करने वाली पुलिस के साथ गाली-गलौज​ ​और मारपीट की। तिवारी ने पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र नलवड़े के बाएं हाथ का अंगूठा भी काट लिया। नतीजतन, नलावडे का अंगूठा टूट गया।​ ​इस मामले में तिवारी को अस्पताल में भर्ती करा​​कर इलाज कराया गया|

उसके बाद सूत्रों ने बताया कि पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज कर तिवारी को गिरफ्तार किया​ ​गया है|​ ​आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने​ और मारपीट ​आदि का​​ मामला दर्ज किया गया है|​​ पुलिस के अनुसार घायल पुलिसकर्मी मोबाइल वैन पर काम कर रहा था|

यह भी पढ़ें-​

​राज ठाकरे ​को ​औरंगाबाद पुलिस ​की​​ नोटिस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,988फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें