30.1 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमलाइफ़स्टाइल'हेल्दी फूड' के नाम पर बाजार में बेची जा रही ये पांच...

‘हेल्दी फूड’ के नाम पर बाजार में बेची जा रही ये पांच चीजें है हानिकारक; लंबे समय तक सेवन कर सकता है बीमार

आज की जीवनशैली ऐसी है कि खुद के लिए ताजा और संतुलित आहार बना पाना भी मुश्किल है, और यही कारण है कि लोग घर की तुलना में बाहर के खाने पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं।

Google News Follow

Related

बाजार में हेल्दी बताकर कई खाने के उत्पाद बेचे जाते हैं, जिनमें नकली फ्लेवर और चीनी न होने का दावा किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ हमारी गलतफहमी है। बाजार में मिलने वाले कथित हेल्दी फूड सेहत के लिए अच्छे हो, यह जरूरी नहीं। आज हम उन ‘हेल्दी’ फूड्स के बारे में जानेंगे, जो हमारी सेहत को खराब कर रहे हैं।

पहले नंबर पर है फ्रूट जूस। यहां डिब्बाबंद और फलों की दुकान पर मिलने वाले दोनों तरह के जूस की बात हो रही है। डिब्बाबंद जूस को हेल्दी बताकर बेचा जाता है, लेकिन उसमें कलर और चीनी भी मिली होती है। वहीं दुकान पर मिलने वाले जूस में फाइबर नहीं होता है।

दूसरे नंबर पर हैं तुरंत बन जाने वाले ओट्स। इंस्टेंट ओट्स को भी काफी ज्यादा प्रोसेस किया जाता है, जिसमें चीनी और कलर दोनों मिला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवर भी मिलाया जाता है। कोशिश करें कि स्टील-कट ओट्स का सेवन करें क्योंकि ये पौष्टिकता से भरे होते हैं।

तीसरे नंबर पर है ब्राउन ब्रेड। बाजारों में ब्राउन ब्रेड को आटा या मल्टीग्रेन बताकर बेचा जाता है, लेकिन यह झूठ है। इसमें आटे का इस्तेमाल बहुत ही कम होता है और अधिकतर भाग मैदा से ही बना होता है। ऐसे में किसी भी तरह के ब्राउन ब्रेड के सेवन से बचें।

चौथे नंबर पर है फ्लेवर्ड दही या लस्सी। बाजारों में पैक्ड फ्लेवर्ड दही या लस्सी आसानी से मिल जाती है, जिसे हम बिना किसी हिचक के पी लेते हैं क्योंकि है तो लस्सी ही! लेकिन फ्लेवर्ड दही या लस्सी में कई तरह के फ्लेवर और केमिकल मिलाए जाते हैं और इसमें शुगर भी अधिक मात्रा में होता है।

पांचवें नंबर पर हैं शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स। आज के समय में सभी चीनी से परहेज तो करना चाहते हैं लेकिन मीठा खाना छोड़ नहीं पाते और शुगर-फ्री के नाम पर कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन शुगर-फ्री जैसी कोई चीज नहीं होती है। हमारा शरीर प्राकृतिक गुड़ और शहर को भी शुगर की तरह ही लेता है और पैक्ड प्रोडक्ट्स में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका लंबा इस्तेमाल शरीर को बीमार कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

ईरान युद्ध के बीच अरब सागर में ब्रिटेन ने तैनात की परमाणु पनडुब्बी

चीन से अवैध आयात का भंडाफोड़, 9.25 करोड़ के प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी और HDD जब्त, 2 गिरफ्तार

चीन जा रहा रूसी तेल टैंकर ‘एक्वा टाइटन’ भारत पहुंचा, सात जहाजों की खेप में पहला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,112फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें