28.7 C
Mumbai
Tuesday, October 13, 2026
होमक्राईमनामासऊदी अरब के हवाई अड्डों से दूर रहें यात्री! हूतियों ने दी...

सऊदी अरब के हवाई अड्डों से दूर रहें यात्री! हूतियों ने दी चेतावनी

225 उड़ानें रद्द, कई एयरलाइंस ने सेवा रोकी

Google News Follow

Related

सऊदी अरब की राजधानी किंग खालिद इंटनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। इस घटना के ठीक एक दिन बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के लिए एक नई और गंभीर चेतावनी जारी की है।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पवित्र शहर मक्का और मदीना को छोड़कर पूरे सऊदी अरब के हवाई अड्डे उनकी सेना के लिए ऑपरेशन थिएटर हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता ने यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों से यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।

बतातें चले कि बीते शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला हुआ। मिसाइल घरेलू उड़ानों के टर्मिनल तीन और चार वाले परिसर से टकराई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और 12 लोगों की मौत हो गई। हूतियों ने इस सप्ताह सऊदी हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, शनिवार के ताजा हमले पर हूतियों की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सऊदी अरब में हमलों में तेजी ऐसे समय आई है, जब सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है। हाल के हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत भी हुई थी। उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है।

225 उड़ानें रद

उड़ान निगरानी वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रियाद हवाई अड्डे पर पिछले 24 घंटों में 225 उड़ानें रद हुईं। फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा समूह और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस सहित कई कंपनियों ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की हैं। सऊदी अरब में अमेरिका , कनाडा, जर्मनी और स्पेन के दूतावासों ने शनिवार को अपने नागरिकों को रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और उसके आस-पास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें-

खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी की घोषणा; PTI सरकार बर्खास्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें