24 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमक्राईमनामाधारदार हथियार से डराती : महिला सहित 5 गिरफ्तार

धारदार हथियार से डराती : महिला सहित 5 गिरफ्तार

रात्रि 12.15 बजे से तड़के 3.45 बजे के बीच आरोपी हाथों में तलवारें, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर घूमने से स्थानीय नागरिकों में भय व आतंक फैला हुआ|

Google News Follow

Related

ठाणे जिले में दहिसर मोरी और ठाकुरपाड़ा गांव में इन दिनों तलवार और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से आतंकित करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कुछ स्थानीय निवासियों ने पांचों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शील दाईघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया की शुक्रवार को रात्रि 12.15 बजे से तड़के 3.45 बजे के बीच आरोपी हाथों में तलवारें, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर घूमने से स्थानीय नागरिकों में भय व आतंक फैला हुआ| इनके द्वारा कई घरों के दरवाजे पीटे और बिना किसी कारण के निवासियों को धमकाया, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई।”

वही, स्थानीय नागरिकों ने साहस जुटाकर आरोपियों को धर दबोचा। उनके द्वारा पांचों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया, जिन्हें बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान जावेद सलीम शेख, दिलावर फरीद शेख, शाहिद नसीर शेख, साद अहमद और मारिया जावेद खान के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पांचों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143,147,148 , 323​​, 504, 506 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह में कुछ और लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। वही आरोपियों के इस कृत्य के पीछे की मंशा की जांच की भी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका में एक बार फिर इमरजेंसी संकट ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें